Login
My Account
  • Wish List (0)
  • Compare
  • Register
  • Login
+91 9216445538
Direct Dawai

Your cart

item(s) 0
  • Your shopping cart is empty!

All Categories
  • Home
  • Medicines
    • Allopathy
    • Ayurveda
    • Homeopathy
  • Health Products
    • Vitamins & Nutrition
    • Nutritional Drinks
    • Fitness Supplements
    • Sexual Wellness
    • Pain Relief Products
  • Personal Care
    • Skin Care
    • Hair Care
    • Oral Care
    • Sanitizers & Handwash
    • Adult Hygiene
  • Devices
    • Healthcare Devices
    • Supports & Braces
    • Vaporizers & Nebulizers
  • Ayurveda
    • Herbal Supplements
    • Juices
  • Offers & Combos
    • Flash Deals
    • Combo Packs
    • Under ₹199 Deals
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Returns & Refunds
  • Policy & Services
  • Health Resources
Upload Prescription
Sign in Or Register
Forgot Your Password?
NEW HERE?

Registration is free and easy!

  • Faster checkout
  • Save multiple shipping addresses
  • View and track orders and more
Create an account
मुल्तानी मिट्टी के फायदे, फेस पैक और सावधानियाँ
  • Home
  • Health Resources
  • मुल्तानी मिट्टी के फायदे, फेस पैक और सावधानियाँ

मुल्तानी मिट्टी के फायदे, फेस पैक और सावधानियाँ

Posted by: Direct Dawai Author Created Date: 06 Aug Category: Health Resources 0 Comments
 मुल्तानी मिट्टी के फायदे, फेस पैक और सावधानियाँ
क्या आपने कभी नोटिस किया है कि कैसे लोग अब महंगे chemical-based products को अलविदा कहकर फिर से वही पुराने दादी-नानी के नुस्खों पर शिफ्ट हो रहे हैं? In fact, 2025 के एक हालिया survey से भी पता चला कि chemical products के मुकाबले मुल्तानी मिट्टी के फायदे पहचानकर इसे अपनी routine में शामिल करने वालों में करीब 30% का उछाल आया है। जाहिर सी बात है, लोग अब चमकती त्वचा के लिए फिर से आयुर्वेद और natural remedies पर ही अपना भरोसा जता रहे हैं। और अगर मुल्तानी मिट्टी के फायदे की बात करें, तो ये कोई साधारण मिट्टी नहीं है। ये आपकी skin से extra oil और गंदगी खींच लेती है, pimples को कम करती है और इसके अलावा आपके चेहरे को natural glow देती है। आज इसकी popularity इतनी है कि हर दूसरा skincare lover इसे अपनी routine में शामिल कर रहा है। तो चलिए, आज इस पूरे लेख में जानते हैं इस चमत्कारी मिट्टी के सभी फायदों को step‑by‑step।
Table of Contents

    मुल्तानी मिट्टी किस काम आती है और ये है क्या?

    “मुल्तानी मिट्टी किस काम आती है?”

    ये सवाल हर किसी के मन में आता है।

    सीधी बात—मुल्तानी मिट्टी एक natural मिट्टी है जिसमें minerals और पानी भरपूर होते हैं। इसका कोई खास smell या taste नहीं होता, लेकिन इसकी ताक़त कमाल की है। ये आपकी skin से extra oil, गंदगी और toxins खींच लेती है। अगर simple words में कहें तो इसके फायदे ऐसे हैं:

    • चेहरे से extra oil सोखना

    • skin को गहराई से साफ करना

    • pimples और acne कम करना

    • tanning हटाना और glow देना

    • skin को ठंडक और आराम पहुँचाना

    यानी ये मिट्टी एक साथ absorbent, anti‑acne, anti‑inflammatory और antimicrobial है। bacteria को मारती है और skin को naturally fresh और bright बनाती है। यही वजह है कि इसे हर age group और skin type वाले लोग पसंद करते हैं।

    चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे

    कहा जाता है कि मुल्तानी मिट्टी ka skincare में “natural detox” भी एक नाम है। इसके फायदे इतने diverse हैं कि हर skin type के लिए अलग‑अलग solutions देती हैं, जैसे-

    • अतिरिक्त तेल कम करने में → oily skin वालों के लिए ये सबसे effective है क्योंकि ये excess sebum absorb करती है।

    • त्वचा की सफाई → deep cleansing करती है और pores unclog करती है।

    • मुंहासों के लिए → pimples और acne bacteria को मारकर कम करती है।

    • दाग‑धब्बों के लिए → regular use से blemishes fade होते हैं।

    • टैनिंग हटाने में → sun tan को naturally reduce करती है।

    • ग्लोइंग स्किन → skin brightening और glow देने में मदद करती है।

    क्या मुल्तानी मिट्टी से पिंपल्स ठीक होते हैं?

    अब अगर आप यही सोच रहे हैं कि क्या मुल्तानी मिट्टी पिंपल्स का इलाज कर सकती है, तो हाँ, कर सकती है। मुल्तानी मिट्टी pimples को soothe करती है और bacteria को kill करती है। लेकिन अगर acne बहुत severe है, तो dermatologist से consult करना ज़रूरी है।  

    और consultation के आधार पे इन products को आज़मा सकते हैं- 

    • ACNEMAC Foam Face Wash

    • ACNEDAP PLUS GEL

    • ACNEMOIST CREAM

    • D ACNE I 10

    मुल्तानी मिट्टी ऑयली स्किन और ड्राई स्किन वालों के लिए

    त्वचा का प्रकार (Type of Skin)

    मुल्तानी मिट्टी का प्रभाव (Impact of Multani Mitti)

    कितनी बार लगाएं (How many times) 

    Oily skin

    बहुत फायदेमंद—excess sebum absorb करती है

    सप्ताह में 2-3 बार

    Combination skin

    T-zone पर लगाएं (माथा, नाक)

    सप्ताह में 2 बार

    Dry Skin

    सावधानी से इस्तेमाल करें—दूध या मलाई के साथ

    महीने में 1-2 बार

    मुल्तानी मिट्टी फेस पैक कैसे बनाएं और सही तरीके से कैसे लगाएं?

    तो चलिए, अब आते हैं सबसे interesting part पर—घर पर सही तरीके से मुल्तानी मिट्टी फेस पैक कैसे बनाएं और इसे इस्तेमाल कैसे करें। क्योंकि सिर्फ face पर मिट्टी लगा लेना ही काफी नहीं होता, सही तरीका पता होना बेहद ज़रूरी है। तो चलिए, step-by-step समझते हैं-

    Step 1- सामग्री तैयार करें (Get all the ingredients ready)

    • 2-3 चम्मच अच्छी quality की मुल्तानी मिट्टी पाउडर एक साफ बाउल में निकाल लें। 

    • पनी त्वचा के अनुसार कोई liquid चुनें जैसे-

    1. ऑयली स्किन के लिए → गुलाबजल या नींबू का रस

    2. ड्राई स्किन के लिए → दूध या मलाई

    3. कॉम्बिनेशन स्किन के लिए → दही या गुलाबजल

    4. सभी स्किन टाइप्स के लिए → सादा पानी (safe option)

    Step 2-पेस्ट बनाएं (Prepare paste)

    • मिट्टी में धीरे-धीरे liquid मिलाएं और अच्छी तरह चलाएं।

    • पेस्ट गाढ़ा और smooth होना चाहिए। कोई गुठली नहीं रहनी चाहिए।

    • लेकिन ध्यान रखें, पेस्ट न तो बहुत पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा। ये कुछ ऐसा होना चाहिए कि चेहरे पर आसानी से लग जाए।

    Step 3- चेहरा साफ करें (Cleanse your face)

    • अपना चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा के pores खुल जाते हैं।

    • अगर मेकअप लगा है तो पहले उसे अच्छी तरह हटा लें।

    • चेहरे को सॉफ्ट टॉवल से हल्के हाथों से सुखाएं।

    Step 4- पैक लगाएं (Apply paste)

    • अब पेस्ट को चेहरे पर समान रूप से फैलाएं।

    • आंखों और होंठों के आसपास बिल्कुल न लगाएं क्योंकि ये area बहुत sensitive होता है।

    • गर्दन पर भी लगा सकते हैं अगर चाहें तो।

    Step 5- सूखने दें (Let it dry)

    • फिर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।

    • पैक को पूरी तरह सूखने न दें, जब वो 80% सूख जाए तभी हटा लें।

    • क्योंकि ज्यादा देर लगाने पर त्वचा में खिंचाव और रूखापन आ सकते हैं।

    Step 6- धोएं (Wash it off)

    • गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

    • स्क्रब न करें, बस हल्के हाथों से मिट्टी को घोलते हुए हटाएं।

    • ठंडे पानी से अंतिम rinse करें क्योंकि इससे pores बंद हो जाते हैं।

    Step 7- मॉइश्चराइज़ करें (Apply moisturiser)

    • त्वचा को रूखा होने से बचाने के लिए मॉइश्चराइज़र ज़रूर लगाएं।

    • अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो lightweight moisturizer use करें।

    मुल्तानी मिट्टी कब, कितनी देर और कितनी बार लगानी चाहिए?

    तो अब तक आप ये तो जान ही गए होंगे कि मुल्तानी मिट्टी कितनी ज़्यादा फ़ायदेमंद है, लेकिन कुछ सवाल अभी भी शायद आपके भी मन में होंगे जैसे- 

    • मुल्तानी मिट्टी कब लगानी चाहिए? 

    • कितनी देर? 

    • और कितनी बार?

    इसका सीधा जवाब है—आप मुल्तानी मिट्टी सुबह या रात किसी भी समय लगा सकते हैं। लेकिन रात में सोने से पहले लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि:

    • रात में त्वचा repair mode में होती है

    • पैक हटाने के बाद आप direct सोने जा सकते हैं, पर बाहर नहीं जाना होता

    • सुबह आपकी त्वचा fresh और glowing दिखती है

    अगर आप दिन में लगा रहे हैं, तो ध्यान रखें—पैक हटाने के बाद अगर बाहर जाना है तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं। क्योंकि मुल्तानी मिट्टी त्वचा को थोड़ा sensitive बना सकती है।

    और अगर बात करें कि कितनी देर लगानी चाहिए, तो इसका सीधा जवाब है—10 से 15 मिनट। इससे ज्यादा नहीं।

    क्यों? क्योंकि

    • 15 मिनट से ज्यादा लगाने पर मिट्टी त्वचा की natural oil भी सोख लेती है

    • त्वचा बहुत ज्यादा खिंचती है और रूखी हो जाती है

    • sensitive skin पर जलन हो सकती है

    Expert tip- जैसे ही पैक 80% सूख जाए, यानी हल्का नम रहे, तुरंत धो लें। पूरी तरह सूखने से बचाएं।

    और अगर आप ये जनना चाहते हैं कि मुल्तानी मिट्टी कितनी बार लगानी चाहिए तो ये आपकी skin type पर निर्भर करता है-

    त्वचा का प्रकार (Type of skin)

    कितनी बार लगाएं (How many times)

    Oily Skin

    सप्ताह में 2-3 बार

    Combination Skin

    सप्ताह में 2 बार (सिर्फ T-zone पर)

    Dry Skin

    महीने में 1-2 बार (दूध या मलाई के साथ)

    Sensitive Skin

    महीने में 1 बार (पहले patch test करें)

    क्या रोज मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं?

    अब अक्सर लोगों को लगता है कि मुल्तानी मिट्टी के इतने फायदे हैं, इसलिए इसे रोज़ लगा सकते हैं। पर नहीं ऐसा करना सही नहीं है, क्योंकि-

    • यह त्वचा की natural oil (sebum) को भी सोख लेती है

    • इससे त्वचा बहुत dry और खिंची हुई हो जाती है

    • Skin barrier कमजोर हो सकता है

    • जलन और redness हो सकती है

    तो याद रखें कि संयम ही कुंजी है। हफ्ते में 2-3 बार से ज्यादा न लगाएं।

    मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद क्या करें

    मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद क्या करें—ये सवाल भी उतना ही important है जितना कि पैक लगाना। क्योंकि सही after-care न हो तो फायदे कम हो सकते हैं।

    पैक हटाने के बाद हमेशा ये करें:

    1. गुनगुने पानी से धोएं — गुनगुना पानी मिट्टी को अच्छी तरह घोलता है और pores से गंदगी निकालता है।

    2. स्क्रब न करें — पैक हटाते समय जोर-जोर से रगड़ें नहीं। इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है।

    3. टोनर लगाएं (optional) — अगर आपके पास टोनर है तो लगा सकते हैं। ये pores को close करता है।

    4. अच्छा मॉइश्चराइज़र लगाएं — ये सबसे जरूरी step है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा को थोड़ा dry करती है, इसलिए moisturizer से hydration वापस लाएं।

    5. सनस्क्रीन जरूर लगाएं — अगर दिन में पैक लगाया है और बाहर जा रहे हैं, तो SPF 30+ वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। मुल्तानी मिट्टी त्वचा को सूरज के प्रति थोड़ी sensitive बना सकती है।

    6. भरपूर पानी पिएं — हाइड्रेटेड रहने से त्वचा अंदर से healthy रहती है।

    इसके अलावा अपनी त्वचा की ज़रूरत के अनुसार skincare products का इस्तेमाल करें। जैसे- moisturizer, serum, या sunscreen। आप इन home foods को भी अपना सकते हैं- 

    • संतरे 

    • आंवला 

    • पपीता

    • पालक 

    • मेथी 

    • अखरोट बादाम 

    • अलसी के बीज (फ्लैक्स सीड्स) 

    • और दही

    आप इन सबके साथ अपनी lifestyle में कुछ ज़रूरी liquid जैसे jeera water, बिना चीनी की green tea या black tea भी add कर सकते हैं।

    मुल्तानी मिट्टी के नुकसान और ज़रूरी सावधानियाँ

    अब हर अच्छी चीज़ की तरह, मुल्तानी मिट्टी के नुकसान भी हो सकते हैं, लेकिन सिर्फ तब जब आप इसे सही तरीके से न इस्तेमाल करें जैसे- 

    1. त्वचा बहुत रूखी हो जाती है — अगर आप इसे ज्यादा देर तक लगाए रखते हैं या ज्यादा बार इस्तेमाल करते हैं, तो यह त्वचा की natural moisture को भी सोख लेती है। नतीजा? त्वचा खिंची-खिंची, रूखी और बेजान हो जाती है।

    2. झनझनाहट या जलन — sensitive skin वालों को कभी-कभी मुल्तानी मिट्टी से हल्की जलन या झनझनाहट महसूस हो सकती है, खासकर अगर इसमें नींबू या टमाटर जैसी चीजें मिलाई गई हों।

    3. एलर्जी — हर किसी की त्वचा अलग होती है। कुछ लोगों को मुल्तानी मिट्टी से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, लालिमा या रैशेज हो सकते हैं।

    4. लालिमा (Redness) — dry या sensitive skin पर इस्तेमाल करने से चेहरा लाल हो सकता है।

    5. अत्यधिक सुखापन — ड्राई स्किन वालों को खासतौर पर सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि मुल्तानी मिट्टी उनकी पहले से dry त्वचा को और भी dry बना सकती है।

    किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

    • Dry Skin वाले — बहुत कम इस्तेमाल करें (महीने में 1-2 बार)। हमेशा दूध, मलाई, या किसी तेल के साथ मिलाकर लगाएं।

    • Sensitive Skin वाले — पहले patch test करें। हाथ के पीछे थोड़ा सा पैक लगाकर 10 मिनट तक देखें कि कोई reaction तो नहीं हो रही।

    • Acne या Pimples वाले — हमेशा साफ उंगलियों से पैक लगाएं। गंदे हाथों से लगाने पर बैक्टीरिया फैल सकते हैं और acne बढ़ सकता है।

    • खुले घाव या कट्स — ऐसी जगह पर कभी भी मुल्तानी मिट्टी न लगाएं। इससे जलन और संक्रमण हो सकते हैं।

    • Pregnant महिलाएं — हालांकि मुल्तानी मिट्टी आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती है, फिर भी डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है।

    कुछ और जरूरी टिप्स:

    • मुल्तानी मिट्टी को धातु के बर्तन में न मिलाएं। हमेशा glass या ceramic bowl का इस्तेमाल करें।

    • पैक बनाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें क्योंकि गर्म पानी इसके गुणों को कम कर सकता है।

    • अगर आंखों में चला जाए तो तुरंत ठंडे पानी से धोएं।

    • पैक लगाने से पहले स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें जैसे cleanse, exfoliate, फिर पैक लगाएं।

    निष्कर्ष

    तो अब हम यह कह सकते हैं मुल्तानी मिट्टी के फायदे इतने हैं कि ये हर skincare routine का हिस्सा बन सकती है। लेकिन सही तरीके से और सही frequency में use करना ज़रूरी है। क्योंकि ये oily skin के लिए बहुत अच्छी है, लेकिन dry skin वालों को इसे सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए। और हर चीज़ की तरह, सही तरीके से, सही मात्रा में और सही समय पर इस्तेमाल करना ही इसका राज है।

    इसलिए शुरुआत करें एक simple पैक से और खुद experience करें कि कैसे यह Natural मिट्टी आपकी त्वचा को बदल सकती है, बिना किसी महंगे chemical के। और अगर आप इसके साथ कुछ और skin care products या supplements explore करना चाहते हैं तो Direct Dawai से कर सकते हैं। ये एक trusted online pharmacy hai, 24 घंटे के अंतर्गत दवा वितरण करने वाली।

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

    1. चेहरे पर रोज मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है?

    रोज लगाने से त्वचा का natural oil भी खत्म हो जाती है। इससे त्वचा रूखी, बेजान और खिंची हुई हो सकती है। इसलिए सप्ताह में 1-2 बार ही लगाएं।

    1. मुल्तानी मिट्टी कितने दिन पर लगानी चाहिए?

    • Oily skin पर हफ्ते में 2-3 बार

    • Dry skin  पर हफ्ते में 1 बार 

    • और Sensitive skin पर महीने में 1-2 बार लगाएं।

    1. गोरा होने के लिए मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं?

    मुल्तानी मिट्टी गोरा नहीं करती, बल्कि त्वचा को साफ और निखारती है। तो इसके लिए आप 2 चम्मच मिट्टी + गुलाबजल मिलाकर 15 मिनट के लिए लगाएं और धो लें।

    1. प्रेगनेंसी में मुल्तानी मिट्टी खा सकते हैं?

    बिल्कुल नहीं, इसे पिका सिंड्रोम कहते हैं। मिट्टी खाने से आंतों में रुकावट, कब्ज और सीसे (Lead) की विषाक्तता हो सकती है। जो कि माँ और होने वाले बच्चे दोनों के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुँच सकता है।

    1. रात को मुल्तानी मिट्टी लगाकर सोने से क्या होता है?

    बहुत नुकसानदायक है। क्योंकि रातभर मुल्तानी मिट्टी लगे रहने पर ये त्वचा से सारा natural oil सोख लेती है, जिससे त्वचा रूखी और फटी हो जाती है।

    1. मुल्तानी मिट्टी से कालापन कैसे दूर करें?

    1 चम्मच मिट्टी + 1 चम्मच शहद मिलाकर 5 मिनट लगाएं। और इसे 2-3 महीने लगातार इस्तेमाल से दाग-धब्बे हल्के पड़ते हैं।

    1. चेहरे के लिए सबसे अच्छा फेस पैक कौन सा होता है?

    • ऑयली स्किन – मिट्टी + गुलाबजल

    • पिंपल्स – मिट्टी + एलोवेरा

    • ड्राई स्किन – मिट्टी + मलाई + दूध

    • दाग-धब्बे – मिट्टी + शहद 

    1. क्या मुल्तानी मिट्टी फेस पैक के बाद विटामिन सी सीरम लगा सकते हैं?

    हाँ, लेकिन पहले विटामिन C सीरम लगाएं, उसे 2-3 मिनट सोखने दें, फिर मुल्तानी मिट्टी लगाएं। और अगर सेंसिटिव स्किन है तो पहले पैच टेस्ट करें।

    1. ठंड में मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं?

    ठंड में एलोवेरा जेल, गुलाबजल या दूध के साथ मिलाकर लगाएं, क्योंकि मुल्तानी मिट्टी त्वचा को और रूखा बना सकती है।

    1. मुल्तानी मिट्टी कितने दिन में असर करती है?

    इसका असर वैसे तो तुरंट ही दिखने लगता है लेकिन स्थिर नतीजे के लिए लगभग 7 से 14 दिन (यानी 2 से 3 सप्ताह) लग सकते हैं।

    (Medical Disclaimer)

    इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। तो इसे चिकित्सकीय सलाह या उपचार न मानें। और यदि मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद त्वचा पर जलन, खुजली, लालिमा या किसी प्रकार की एलर्जी महसूस हो, तो इसका उपयोग बंद करें और डॉक्टर से संपर्क करें।

    Related Product

    ACNEMAC Foam Face Wash

    ACNEMAC Foam Face Wash

    ACNEDAP PLUS GEL

    ACNEDAP PLUS GEL

    ACNEMOIST CREAM

    ACNEMOIST CREAM

    You may also like

    क्या कॉफ़ी सचमुच बढ़ती उम्र के असर को धीमा कर सकती है? जानिए सच क्या है
    क्या कॉफ़ी सचमुच बढ़ती उम्र के असर को धीमा कर सकती है? जानिए सच क्या है
    जामुन खाने के फायदे क्या हैं? जानिए पोषण, उपयोग और नुकसान
    जामुन खाने के फायदे क्या हैं? जानिए पोषण, उपयोग और नुकसान

    Leave your comment

    Name

    Comment
    Note: HTML is not translated!

    LEAVE A COMMENT

    Categories

    • Generic Medicines
    • Health Resources
      •    - Women's health

    Areas We Deliver Medicines In

    Mansarovar | Vaishali Nagar | Raja Park | Malviya Nagar | Jagatpura | Pratap Nagar | C-Scheme | Civil Lines | Nirman Nagar | Shyam Nagar | Gopalpura | Tonk Road | Vidhyadhar Nagar | Jhotwara | Sodala | Bani Park | Adarsh Nagar | Sanganer | Durgapura | Mahesh Nagar | Bajaj Nagar | Sitapura | Patrakar Colony | Chitrakoot | Ajmer Road | Kalwar Road | Muhana Mandi | Govindpura | Lalkothi | MI Road

    Information

    • About Us
    • Policy And Services
    • Blog

    Quick Links

    • Returns & Refunds
    • Affiliates

    Services

    • Contact Us
    • Store Locations
    • FAQs

    Contact Us

    For any kind of questions or queries, feel free to get in touch via email: [email protected]

    Reliable

    Reliable

    All products available on Direct Dawai are sourced from trusted and licensed pharmacies. Every item listed goes through proper quality checks to ensure safety and authenticity.

    Secure

    Secure

    Direct Dawai uses advanced Secure Sockets Layer (SSL) encryption and follows strict data protection standards to keep your personal and payment information safe.

    Affordable

    Affordable

    Get medicines at budget-friendly prices with great discounts. Save more on healthcare products along with exciting offers and deals.

    Fast Delivery

    Fast Delivery

    Enjoy quick and hassle-free delivery right to your doorstep. Orders are processed promptly to ensure you get your medicines on time, every time.

    • x
    • linkedin
    • WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Shop
    • Contact Us 

    Price Promotions – Discounts and offers may not apply to certain new releases or restricted products.

    Show More Show Less

    © 2026 Komal Medical and Provision Store All Rights Reserved.

    imgpayment

    Added to cart successfully. What is next?

    We Value Your Privacy

    We use cookies to ensure secure access, improve website performance, remember your preferences, and enhance your browsing experience.